अग्निवीर थलसेना भर्ती की तैयारी का मौका: ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

बलौदाबाजार । भारतीय अग्निवीर थलसेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अग्निवीर थलसेना की ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण की है और प्रशिक्षण में शामिल होना चाहते हैं, वे 25 अगस्त 2026 तक जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को अग्निवीर थलसेना के ऑनलाइन पंजीयन फार्म एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारी कराई जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक पंजीयन कराने और इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण एवं पंजीयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *