राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती: कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

महासमुंद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला महासमुंद में संविदा भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई के तहत अब पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जारी की गई सूची का अवलोकन कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक रूप से उपस्थित हों। परीक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी पात्रता सूची एवं कौशल परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी महासमुंद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *