राज्य सूचना आयोग में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने फहराया तिरंगा

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने आयोग परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने आयोग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की याद दिलाता है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान के कारण देश को लंबे औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली। वर्ष 1947 में भारत ने स्वतंत्र एवं संप्रभु राष्ट्र के रूप में नई यात्रा की शुरुआत की।

मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, उमेश अग्रवाल, शिरिश चन्द्र मिश्र, सचिव नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव आभा तिवारी सहित आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *