बिलाड़ी सहकारी समिति में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन

तिल्दा-नेवरा । प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति बिलाड़ी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में समिति पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष भागबली साहू, व्यवस्थापक विष्णु वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच दुलौरिन गौर सिंह ध्रुव सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा तिलक, अगरबत्ती एवं नारियल अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद समिति अध्यक्ष भागबली साहू ने व्यवस्थापक विष्णु वर्मा के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के गायन के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में बुजुर्गों, ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, समिति कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता निभाई। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष भागबली साहू, व्यवस्थापक विष्णु वर्मा, सरपंच दुलौरिन गौर सिंह ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि गौर सिंह ध्रुव, श्रवण यदु, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पंकज यदु, पुनाराम यदु, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामजी निषाद, ब्रिजलाल वर्मा, तोरण यदु, मनहरण यदु, मुकेश वैष्णव सहित समिति के कर्मचारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *