रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान लोकसेविका एवं नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को साहस, नेतृत्व, सेवा और सुशासन का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा तथा धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अहिल्याबाई होल्कर ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व के साथ अपने राज्य का संचालन किया तथा लोककल्याण की मिसाल कायम की। धर्म, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी समाज को न्याय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण जनसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।