रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी विकासखंड में अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी दिवंगत श्री ज्ञानचंद जैन को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग और साथ का भरोसा दिलाया।