रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे।
मंत्री श्री देवांगन समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस समारोह में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को भी रेखांकित किया जाएगा।
कवर्धा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।