40 साल की सेवा के बाद महेंद्र कुमार हुए सेवानिवृत्त, खदान मजदूर संघ ने भव्य समारोह में किया सम्मान

किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के विभिन्न विभागों में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी एवं खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र कुमार का यूनियन द्वारा गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र कुमार को उनके निवास स्थान से रैली के रूप में आतिशबाजी के साथ यूनियन कार्यालय तक लाया गया। इस दौरान खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की मातृशक्तियों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप उनका स्वागत किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर उन्हें सम्मानपूर्वक मुख्य अतिथि की आसंदी तक पहुंचाया गया।

समारोह में यूनियन के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, छत्तीसगढ़ श्रम आयोग के पूर्व सदस्य आर.सी. नाहक, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन, राजेंद्र यादव, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, विराट अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महेंद्र कुमार का पुष्पहार, शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महेंद्र कुमार के कर्मठ कर्मचारी के रूप में योगदान, उद्यम हित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों और यूनियन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। पदाधिकारियों ने उनके साथ किए गए कार्य अनुभवों और जुड़ी यादों को साझा करते हुए उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया।

सम्मान समारोह में महेंद्र कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभवों को साथियों के साथ साझा किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए हमेशा सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया, जबकि राजेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के लक्ष्मीनाथ पोयाम, अजय कुमार, दिलीप सेट्ठी, प्रशांत राय, एस.के. मल्लिक, आकाश माझी, सुधा, सूरमा, प्रीति, केसर, शशि, मिथुन, लाजेंद्र सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *