रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। यह पदस्थापना उनकी प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपने पदस्थ वनमंडल में कार्यरत रहेंगे।
इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) में पदस्थ किया गया है।
- परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) की जिम्मेदारी मिली है।
- प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) बनाया गया है।
- यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में पदस्थ किया गया है।
वन विभाग ने कहा है कि इन अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग का उद्देश्य उन्हें वन प्रबंधन, वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और मैदानी प्रशासन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए सेवा अनुभव का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।