राष्ट्रमंडल खेल 2026 में नीरज-यशवीर की सफलता पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने रजत पदक और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

वित्त मंत्री ने कहा कि दोनों एथलीटों की सफलता भारतीय खेल जगत, विशेषकर एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं को खेलों में बेहतर करने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह की इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। वित्त मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *