रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की प्रगति पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री किरण सिंह देव एवं उनके परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेहतर चिकित्सा और सभी की शुभकामनाओं से श्री किरण सिंह देव शीघ्र स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगे।