श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष पर्व है।

अपने शुभकामना संदेश में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्रावण मास प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और लोककल्याण की भावना का संचार करता है। यह पावन अवसर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और समर्पण को और मजबूत करने का समय है।

उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों से श्रावण मास के दौरान श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव की उपासना करने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रार्थना की कि महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और यह पावन मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख एवं मंगल लेकर आए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *