रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। गुलवीर सिंह का संघर्ष, अनुशासन और समर्पण देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वित्त मंत्री ने कहा कि गुलवीर सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने एथलीट के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जिससे भारत के खेल अभियान को नई मजबूती मिली है।