कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव की रजत जीत पर डिप्टी CM अरुण साव ने दी बधाई, बोले- छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव

रायपुर |  उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं। उनकी सफलता से राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *