रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 (CWG 2026) में महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बिंदियारानी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रमंडल खेलों जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। बिंदियारानी देवी की यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने खिलाड़ी को इस शानदार सफलता के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।