स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के कांकेर दौरे की शुरुआत, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया स्वागत

कांकेर । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचे। उनके आगमन पर शासकीय विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया और संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, श्री आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री जायसवाल के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी की थीं। उनके आगमन के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और विभागीय योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *