बिलासपुर से शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, अयोध्या में समर्पित होंगे श्रद्धालुओं के नारियल

बिलासपुर |  अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा के समर्थन में बिलासपुर से तीन दिवसीय ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं की भावनाओं को जोड़ते हुए भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट करना है। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय केशरवानी कर रहे हैं।

आयोजकों ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे “श्रद्धा का एक नारियल अपने भांचा श्रीराम के श्रीचरणों में” अर्पित करें। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से प्राप्त सभी नारियल अयोध्या धाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला के श्रीचरणों में समर्पित किए जाएंगे।

यात्रा का पहला चरण 25 जुलाई को तिलक नगर स्थित देवकीनंदन चौक के हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। यह यात्रा मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, गायत्री मंदिर चांटीडीह, रामायण चौक, रपटा चौक, अशोक विहार, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर होते हुए मोपका बस्ती तक पहुंचेगी।

दूसरे चरण में 26 जुलाई को यात्रा सुबह 11 बजे बिजौर स्थित महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर बहतराई, सरकंडा, साइंस कॉलेज, देवनंदन नगर, रामा ग्रीन सिटी, ड्रीम सिटी और खमतराई होते हुए बगदाई मंदिर पहुंचेगी।

तीसरे चरण की यात्रा 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे कोनी से शुरू होकर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिरकोना और महामाया मंदिर नगोई होते हुए ग्राम बैमा में पहले चरण का समापन करेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से एकत्रित नारियलों को अयोध्या ले जाकर श्रीरामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *