CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने जारी किया तबादला आदेश

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकालतरा थाना प्रभारी के साथ-साथ प्रभारी रिजर्व सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *