पांच दिवसीय योग शिविर में हरिद्वार के योग प्रशिक्षक संतोषी सेन एवं तेज कुमार सेन दे रहे निशुल्क योग प्रशिक्षण-
सक्ती-शक्ति शहर की जन सेवा समिति हटरी धर्मशाला द्वारा 15 दिसंबर से शहर के हटरी धर्मशाला स्थित प्रथम मंजिल के सभागार में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक योग का प्रशिक्षण पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रशिक्षक संतोषी सेन एवं तेज कुमार सेन द्वारा किया जाएगा प्रथम दिवस 15 दिसंबर की सुबह भारत माता की पूजा अर्चना के साथ योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर जन सेवा समिति शक्ति के अध्यक्ष अशोक खेतान सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे तथा अशोक खेतान ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए तथा जन सेवा समिति द्वारा इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आए हुए

योग प्रशिक्षकों द्वारा योग की विभिन्न विधाओं पर जानकारी दी जाएगी तथा योगाभ्यास कराया जाएगा, अशोक खेतान ने समस्त क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया है कि वे इस योग शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं तो वही योग प्रशिक्षक संतोषी सेन एवं तेज कुमार सेन ने भी प्रथम दिवस योग की विभिन्न क्रियाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को नियमित योगाभ्यास के फायदे बताएं तथा इस दौरान लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखा गया एवं प्रथम दिवस काफी संख्या में इस योगाभ्यास का लाभ लेने लोग मौजूद रहे, तथा योग का प्रशिक्षण 19 दिसंबर तक हटरी धर्मशाला में चलेगा, ज्ञात हो कि शक्ति शहर की जन सेवा समिति द्वारा निरंतर भवन उपलब्ध करवाने के साथ ही विभिन्न रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जा रहा है तथा निशुल्क योग शिविर में संपूर्ण व्यवस्थाएं जन सेवा समिति द्वारा की गई है तथा समिति द्वारा इस शिविर को लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार भी किया गया है
