रायगढ़ में हाथी का आतंक, जंगल गए ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

रायगढ़ |  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच हुई। मृतक की पहचान पीडिया गांव निवासी 55 वर्षीय जहाज़ सिंह राठिया के रूप में हुई है।

पुटु निकालने जंगल गया था ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, जहाज़ सिंह राठिया गुरुवार को पुटु (जंगली मशरूम) निकालने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया।

बताया जा रहा है कि हाथी ने ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल में जाते समय सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *