रविशंकर सागर बांध के लिए बड़ी सौगात, सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द होगा शुरू

रायपुर |  छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने धमतरी जिले के रविशंकर सागर बांध के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्वास कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 12 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।

यह कार्य महानदी परियोजना समूह के अंतर्गत धमतरी विकासखंड में कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांध के सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास कार्यों से जल संरचना की सुरक्षा और क्षमता में सुधार होगा। इससे बांध की दीर्घकालिक उपयोगिता बढ़ेगी और क्षेत्र में जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से निर्धारित कार्यों को नियमानुसार पूरा कराया जाएगा। अधिकारियों को परियोजना के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *