छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक कल, मंत्रालय में मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होगा मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार 8 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विषयों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के दौरान लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी सरकार की ओर से बाद में साझा की जाएगी |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *