रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने श्रीमती आकांक्षा राठौर को वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की है।
आकांक्षा राठौर ने अपना शोध प्रबंध “भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मानव संसाधन प्रबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में)” विषय पर पूरा किया। उनका शोध कार्य डॉ. विजय कुमार चौबे, दुर्गा कॉलेज, रायपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आकांक्षा राठौर, श्री अजय राठौर की पुत्री एवं श्री आशीष राठौर की धर्मपत्नी हैं। उनके शोध में भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मानव संसाधन प्रबंधन की कार्यप्रणाली का विश्लेषण करते हुए छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया गया है।
अपनी इस उपलब्धि पर आकांक्षा राठौर ने अपने शोध निर्देशक डॉ. विजय कुमार चौबे, माता-पिता, पति एवं समस्त परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।