नई दिल्ली । अमेरिका-कनाडा में जारी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। फिलिस्तीनी फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन (फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन) ने इस घटना की पुष्टि की है। सलीम अल-अश्कर खान यूनिस सर्विसेज क्लब के लिए गोलकीपर के रूप में खेलते थे। वह 32 वर्ष के थे और हाल ही में पांच महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद परिवार और खेल जगत में गहरा शोक है। बताया गया है कि सलीम अपने परिवार में सात बहनों के इकलौते भाई थे।
फिलिस्तीन टीम इस बार के फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन इस घटना ने पूरे खेल समुदाय को झकझोर दिया है।
आंकड़ों के मुताबिक, इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अब तक फिलिस्तीन में 1000 से अधिक एथलीटों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों और कोचों की है।