ऐतिहासिक गोंचा पर्व के लिए जगदलपुर में तैयारियां तेज, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

जगदलपुर। बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस पर्व के दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए पहले संस्कृति विभाग द्वारा ₹5 लाख का बजट प्रावधान किया गया था, जबकि इस बार शासन को तहसीलदार के माध्यम से ₹18 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।

समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने बताया कि प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक कर पर्व की व्यवस्थाओं एवं शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की जाएगी, ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य रूप दिया जा सके।

यह ऐतिहासिक पर्व बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *