एमसीबी में अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

एमसीबी । जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने खड़गवां और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर थाना खड़गवां में सुरक्षित रखा गया है। वहीं मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में 2 अन्य ट्रैक्टरों को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *