रायपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 14.22 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मिली सूचना के आधार पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पहले मामले में वार्ड क्रमांक 17, नेवरा निवासी गौरी ध्रुव के घर से 39 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरे मामले में ग्राम भिलौनी निवासी मंशाराम बधेल के मकान की बाड़ी में खड़ी होंडा एक्टिवा स्कूटर की डिक्की की तलाशी के दौरान 40 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई।

दोनों मामलों में कुल 14.22 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई आबकारी सचिव, आबकारी आयुक्त और जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई। मामले की जांच आबकारी विभाग द्वारा आगे जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *