कबीर साहेब प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, राहगीरों को बांटी गई लस्सी

तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सतगुरु कबीर साहेब का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह आयोजन सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन (SKDV Mission) और सतगुरु कबीर सत्संग सेवा समिति तिल्दा नेवरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में अनुयायियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सतगुरु कबीर साहेब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद आयोजन स्थल पर राहगीरों को दही और लस्सी का वितरण किया गया, जो शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा। राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूप में लस्सी ग्रहण की।

इस धार्मिक आयोजन में कई स्थानीय पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें लालू साहू, सौरभ अग्रवाल, ईश्वर साहू, भूषण दास मानिकपुरी, महंत कुंज दास, मानसिंग साहू, रमेश साहू, खीबी साहू, गोपू साहू, देवनारायण, दुर्गेश, रोशन और तोमेश केशव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *