नगर निगम की अपील: आज ही भरें संपत्तिकर, कल से छूट खत्म

रायपुर। रायपुर नगर निगम में संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा करने पर मिलने वाली छूट का आज (30 जून) अंतिम दिन है। निगम ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना संपत्तिकर जमा कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ उठा लें।

नगर निगम के अनुसार, छूट की समय सीमा खत्म होने से एक दिन पहले सोमवार (29 जून) को विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें 1070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का टैक्स वसूला गया। यह अभियान निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में चलाया गया।

जोनवार वसूली का विवरण

  • जोन-3: 90 संपत्तियों से 10.98 लाख रुपये
  • जोन-4: 90 संपत्तियों से 20.85 लाख रुपये
  • जोन-5: 119 संपत्तियों से 15.03 लाख रुपये
  • जोन-7: 64 संपत्तियों से 11.01 लाख रुपये
  • जोन-8: 120 संपत्तियों से 18.96 लाख रुपये
  • जोन-9: 196 संपत्तियों से 20.55 लाख रुपये
  • जोन-10: 136 संपत्तियों से 12.06 लाख रुपये

इसके अलावा अन्य जोनों में भी राजस्व वसूली अभियान जारी रहा।

नगर निगम ने सभी जोनों को व्यावसायिक संपत्तियों की जांच कर सही टैक्स निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि राजस्व संग्रह को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

निगम ने स्पष्ट किया है कि वित्त वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर 30 जून तक जमा करने पर ही छूट का लाभ मिलेगा, इसलिए करदाताओं से जल्द भुगतान करने की अपील की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *