नितिन नबीन का राहुल-सोनिया पर हमला, बोले- ‘इटालियन सोच’ की भारत में कोई जगह नहीं

हैदराबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच ‘इटालियन’ है और ऐसी सोच के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश को भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

नितिन नबीन ने बीआरएस सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि कालेश्वरम परियोजना के जरिए जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ, जबकि कांग्रेस इसे बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तेलंगाना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे राज्य में विकास को गति मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने की अपील की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *