शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल प्राइड प्लाजा में आयोजित ‘7वें भारत सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2026’ के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘द ब्रेनालिटिक्स’ द्वारा किया गया था।

श्रीमती शालू जिन्दल को यह सम्मान जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने और जनकल्याण के लिए किए गए उनके दूरदर्शी प्रयासों के लिए दिया गया है।

उनके नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, आजीविका, जल एवं स्वच्छता, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण, कला-संस्कृति और सामाजिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

सम्मान मिलने पर श्रीमती शालू जिन्दल ने इसे फाउंडेशन से जुड़े सहयोगियों, साझेदारों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की यात्रा निरंतर सहयोग और समर्पण से आगे बढ़ती है।

जिन्दल फाउंडेशन, जिन्दल स्टील की सामाजिक सेवा शाखा है, जो देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *