ईरान यात्रा को लेकर भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों से गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की अपील

तेहरान। ईरान में सुरक्षा हालात को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि वे अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्राओं से पूरी तरह बचें।

दूतावास ने कहा कि भले ही क्षेत्रीय तनाव में कुछ कमी और हालात में सुधार के संकेत मिले हैं, लेकिन सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अभी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

जरूरी यात्रा में भी सावधानी बरतें

एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन भारतीय नागरिकों को किसी जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, वे पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ यात्रा करें। वहीं, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को दूतावास में अपना पंजीकरण कराने और आपात स्थिति में संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा स्थिति पर नजर रख रहा दूतावास

भारतीय दूतावास ने बताया कि वह ईरान के अंदर बदलती सुरक्षा परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन जोखिम को देखते हुए पहले जारी सावधानियों को अभी वापस नहीं लिया गया है।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से केवल भरोसेमंद समाचार स्रोतों से जानकारी लेने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जारी किए गए आपातकालीन नंबर

किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • +989128109115
  • +989128109109
  • +989128109102
  • +989932179359

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि अगली सूचना तक ईरान यात्रा को लेकर जारी सावधानी बरती जाए और अनावश्यक जोखिम लेने से बचा जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *