CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद, 6.8 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। लाखों छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, CBSE 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। माना जा रहा है कि बोर्ड 21 जून से 27 जून के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख पाएंगे।

CBSE स्कोरकार्ड में छात्रों के थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों का अलग-अलग विवरण दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली और दूसरी परीक्षा में से छात्र के बेहतर प्रदर्शन वाले अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि CBSE की पहली 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा था। इस परीक्षा में भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था।

अब सभी की नजरें CBSE की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *