सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: रांची की अवनी केजरीवाल बनीं ऑल इंडिया टॉपर, री-इवैल्यूएशन के बाद 500 में 500 अंक

रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट री-इवैल्यूएशन के बाद जारी कर दिया है, जिसमें रांची की अवनी केजरीवाल ने ऑल इंडिया टॉप कर सभी को चौंका दिया है। अवनी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कॉमर्स स्ट्रीम में देशभर में टॉप किया है।

अवनी, डीपीएस रांची की छात्रा हैं। पहले जारी परिणाम में उन्हें 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन अपने प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए उन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच में उनके 24 अंक बढ़ गए और वे पूरे अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बन गईं।

री-इवैल्यूएशन के बाद अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और अप्लाइड मैथेमेटिक्स में 100-100 अंक मिले हैं, जबकि ग्राफिक्स में उन्हें 99 अंक प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि अंग्रेजी और बिजनेस स्टडीज में उनके अंक बढ़कर शत-प्रतिशत हो गए।

परिवार की बात करें तो अवनी के पिता मितेश केजरीवाल व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। स्कूल प्रशासन ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है।

अवनी ने CUET-UG 2026 परीक्षा भी दी है और उनका लक्ष्य बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर भविष्य में एक सफल उद्यमी बनने का है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *