Ration Card Update: अब किसी एक दुकान पर निर्भरता खत्म, देश में कहीं से भी ले सकेंगे राशन

नई दिल्ली। देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत अब लाभार्थियों को एक ही राशन दुकान पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार के अनुसार, अब राशन कार्ड धारक अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से राशन ले सकेंगे। यानी जरूरत के अनुसार गेहूं और चावल अलग-अलग दुकानों से भी लिया जा सकेगा।

लंबी लाइन और राशन की कमी से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था से राशन लेने वालों को कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अब उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने, दुकान पर स्टॉक खत्म होने या मशीन में बायोमेट्रिक दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना कम करना पड़ेगा।

देश के किसी भी हिस्से में मिलेगा राशन

ONORC योजना के तहत आधार और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में राशन ले सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को मिलेगा।

अब नौकरी या किसी अन्य कारण से दूसरे राज्य में रहने वाले लोगों को अपने गांव की राशन दुकान से जुड़े रहने की जरूरत नहीं होगी।

राशन व्यवस्था होगी और आसान

सरकार का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को समय पर उसका हक मिल सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *