ट्रंप की टिप्पणी पर इटली में गुस्सा, मेलोनी बोलीं- ‘इटली कभी नहीं झुकता’, विदेश मंत्री ने रद्द किया US दौरा

रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है।

मामला G7 शिखर सम्मेलन के दौरान सामने आया, जहां ट्रंप ने कथित तौर पर दावा किया कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो सेशन के लिए अनुरोध किया था। इस बयान पर इटली में नाराजगी बढ़ गई।

प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैं और इटली कभी किसी के सामने नहीं झुकते।”

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री मेलोनी का नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है। इसी वजह से उन्होंने 21-22 जून को होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला लिया।

इटली के रक्षा मंत्री गुइदो क्रोसेटो ने भी ट्रंप के बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि मेलोनी जैसी नेता कभी किसी से फोटो के लिए गुहार नहीं लगा सकतीं।

गौरतलब है कि मेलोनी को अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक अहम कड़ी माना जाता रहा है। ऐसे में यह विवाद दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती दूरियों का संकेत माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *