रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री बिरला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया।
इस दौरान लोकभवन में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के साथ मुलाकात की।