रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला में पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन और हितग्राहियों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के आशीष गोयल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने आशीष गोयल को सम्मान प्रदान किया। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।
पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने वाले संस्थानों और अधिकारियों के योगदान की कार्यक्रम में सराहना की गई।
महोत्सव में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।