“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर 21 जून को छत्तीसगढ़ में राज्यव्यापी योग दिवस कार्यक्रम, सभी जिलों में होंगे आयोजन

रायपुर |अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष 21 जून को छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर राज्यव्यापी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। वहीं विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होगा, जिसकी अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों में भी मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, सुकमा में केदार कश्यप, कांकेर में लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में ओ.पी. चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज में लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर में राजेश अग्रवाल, कोरबा में गुरु खुशवंत साहेब और बालोद में गजेन्द्र यादव शामिल हैं।

सांसदों के नेतृत्व में भी कई जिलों में योग कार्यक्रम होंगे। इनमें बलौदाबाजार में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, मोहला-मानपुर-चौकी में संतोष पांडेय, सूरजपुर में चिंतामणि महाराज, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, रायगढ़ में राधेश्याम राठिया, जांजगीर में कमलेश जांगड़े, नारायणपुर में महेश कश्यप और कोण्डागांव में भोजराज नाग शामिल हैं।

विधायकों की उपस्थिति में बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, धमतरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में भी योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

राज्य सरकार ने कहा है कि सभी जिलों में कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यह आयोजन जनभागीदारी के साथ भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *