रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 10 मिनट बाद सुरक्षित उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित रायपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब Air India के दिल्ली जाने वाले विमान से उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, विमान जैसे ही रायपुर से दिल्ली के लिए टेकऑफ कर रहा था, उसी समय चिड़िया विमान से टकरा गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए विमान संचालन रोक दिया गया और सुरक्षा जांच की गई।

गनीमत रही कि इस घटना में विमान या यात्रियों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। जांच के बाद विमान ने करीब 10 मिनट की देरी से सुरक्षित रूप से उड़ान भर ली।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह एक सामान्य “बर्ड हिट” घटना थी, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी जांच की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *