भवानीपुर चुनाव परिणाम को ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, पुनर्गणना की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पुनर्गणना (recounting) की मांग की है और परिणाम को निरस्त करने की याचिका दायर की है।

याचिका में मांग की गई है कि मतदान से जुड़े सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सुरक्षित और सील रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना को रोका जा सके।

मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और नेता डोला सेन भी मौजूद रहे। याचिका दाखिल होने के बाद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि काउंटिंग के दौरान टीएमसी एजेंटों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें मतगणना केंद्र से बाहर कर दिया गया।

मतगणना स्थल सखावत मेमोरियल स्कूल में तनावपूर्ण स्थिति की भी खबरें सामने आई थीं, जहां टीएमसी और भाजपा एजेंटों के बीच बहस और हंगामे की स्थिति बनी थी।

यह पहली बार नहीं है जब इस सीट के चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती दी गई हो। इससे पहले भी नंदीग्राम चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने न्यायालय का रुख किया था, जो मामला अभी विचाराधीन है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *