Sunjay Kapur की डेथ एनिवर्सरी पर छलका Priya Sachdev का दर्द, बोलीं- हर दिन आती है तुम्हारी याद

मुंबई। उद्योगपति संजय कपूर (Sunjay Kapur) की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। संजय कपूर का 12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके जाने के एक साल बाद भी परिवार इस दुख से उबर नहीं पाया है।

प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर संजय कपूर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें गुजरे एक साल हो गया, लेकिन उनकी मौजूदगी आज भी जिंदगी में महसूस होती है। उन्होंने लिखा कि संजय हमेशा जोश, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जीते थे और लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

उन्होंने आगे कहा कि संजय का प्यार और उनकी यादें आज भी परिवार की ताकत हैं और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

पोलो खेलते समय हुआ था निधन
संजय कपूर का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था। शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की बात सामने आई थी, हालांकि बाद में कुछ रिपोर्ट्स में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलैक्टिक शॉक) की वजह बताई गई। मेडिकल जांच में उनकी मौत को प्राकृतिक बताया गया था।

30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद
संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद भी सामने आया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों ने संपत्ति में अपने अधिकार को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रिया सचदेव ने इन दावों से इनकार किया है। मामला फिलहाल कानूनी प्रक्रिया में है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *