सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी, विधायकों को मिली नई सुविधा

रायपुर। साय सरकार ने विधायकों को बड़ी राहत दी है। अब विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर किसी अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारियों को लिपिकीय कार्य के लिए अटैच कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल उनके अपने विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों तक सीमित थी।

संशोधित निर्देश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर वर्ष 2019 में जारी किए गए निर्देशों में संशोधन किया। नए निर्देश के अनुसार, विधायक अब राज्य के किसी भी जिले में पदस्थ कर्मचारियों की सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य स्तरीय कार्यालयों में अटैचमेंट पर रोक

हालांकि, राज्य स्तरीय कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को विधायक के साथ अटैच नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध सांसदों पर लागू नहीं होगा।

इस कदम से विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर भी सचिवालयीन कार्य में सहयोग प्राप्त करने में सुविधा होगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी और सुविधा आने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *