रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के MG रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई। थाने के सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 5 गाड़ियां तैनात की गई हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।