FIFA वर्ल्ड कप 2026: ईरान टीम का #168 बैज चर्चा में, 168 बच्चों की मौत को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान की फुटबॉल टीम एक खास बैज को लेकर चर्चा में आ गई है। टीम के खिलाड़ियों ने अपनी ऑफिशियल ड्रेस पर #168 नंबर का बैज लगाया, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है।

जानकारी के अनुसार, यह बैज किसी खेल या नंबर से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक दर्दनाक घटना की याद में पहना गया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका-ईरान संघर्ष के शुरुआती दौर में एक स्कूल पर हुए हमले में 168 बच्चों की मौत हो गई थी। इसी घटना को याद करते हुए खिलाड़ियों ने यह प्रतीकात्मक बैज पहनने का निर्णय लिया।

FIFA के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान किसी भी तरह का राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत संदेश दिखाना प्रतिबंधित है। हालांकि यह मामला टीम के यात्रा और ऑफ-फील्ड गतिविधियों से जुड़ा होने के कारण अभी तक किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने पहले भी विभिन्न मौकों पर इस घटना से जुड़े प्रतीकात्मक विरोध और श्रद्धांजलि व्यक्त की है। मार्च में एक फ्रेंडली मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बच्चों की याद में स्कूल बैग उठाकर श्रद्धांजलि दी थी, जबकि अन्य मैचों में प्रभावित लोगों और ढांचे की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई थीं।

ईरान की टीम इस समय वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है और ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेलेगी। टीम 16 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसमें वह न्यूजीलैंड, बेल्जियम और इजिप्ट के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *