रायपुर खार में अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका से पुलिस जांच जारी

रायपुर। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी गांव के खार में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत (खार) में एक शव पड़ा देखा, जो करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी और लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *