राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर दौरे पर

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात, सामाजिक सम्मेलन में सहभागिता और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 8:15 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे राज्य अतिथिगृह में पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगी। वहीं सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात और दोपहर 12 बजे राज्यपाल से भेंट का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दोपहर 2 बजे वह बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद अपराह्न 3 बजे राज्य अतिथिगृह में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी।

बैठक में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य, पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। दौरे के अंत में साध्वी निरंजन ज्योति शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

यह दौरा पिछड़ा वर्ग समाज के मुद्दों, कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *