हज 2027 आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, पासपोर्ट में सरनेम और वैधता अपडेट करने की सलाह

रायपुर। हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 की आवेदन प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक सभी संभावित आवेदक अभी से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करें कि उनका मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक अथवा उससे अधिक अवधि के लिए वैध हो, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही समय पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सके।

मिर्जा एजाज बेग ने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि पासपोर्ट में सरनेम (लास्ट नेम) अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। पासपोर्ट के सरनेम/लास्ट नेम वाले कॉलम को खाली न छोड़ें, क्योंकि भविष्य में इससे आवेदन प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है।

हज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 जारी किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *