ब्रिटेन में रॉयल नेवी हेलिकॉप्टर क्रैश: 3 क्रू मेंबर की मौत, जांच शुरू

लंदन। इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र डेवॉन काउंटी में सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

यह हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे उस समय हुआ जब Royal Navy का Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर नियमित सैन्य अभ्यास पर था। हेलिकॉप्टर अचानक नियंत्रण खोकर एक खेत में गिर गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जांच के आदेश, कारण अभी स्पष्ट नहीं

हादसे के बाद सेना और विमानन सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुई।

रक्षा क्षमता वाला हेलिकॉप्टर

Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर को रॉयल नेवी का एक अत्याधुनिक और भरोसेमंद सैन्य हेलिकॉप्टर माना जाता है, जिसका उपयोग समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी अभियान, सर्च एंड रेस्क्यू और सैन्य परिवहन में किया जाता है।

पीएम ने जताया दुख

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  कीर स्टार्मर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

इस दुर्घटना के बाद डेवॉन काउंटी में सुरक्षा और प्रशिक्षण मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *