तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि भारती बगवानी नामक महिला पटवारी कार्यालय के पास स्थित अपने चाय-नाश्ता ठेले में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक रंग-बिरंगे फूलदार सफेद थैले से 3 किलो 737 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 33 नग गोगो कोन और एक बैटरी चालित इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 1 लाख 73 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी महिला भारती बगवानी (उम्र 37 वर्ष), पति नरेश बगवानी, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सिंधी कैंप, वेलकम सुपर मार्केट के पास, तिल्दा-नेवरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।